एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण
बदलने को परिवेश, एकेटीयू में किया पौधों का निवेश
- शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने परिसर में लगाये पौधे
लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में रविवार को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वृदह स्तर पर पौधरोपण किया गया। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधे लगाये।
कुलसचिव रीना सिंह एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन के पास, कमल वाटिका, आवास के आसपास, पम्प हाउस के पास, पं अटल बिहारी बहुउदेश्यीय सभागार के पीछे, कैस के चारो ओर आम, अमरूद, आंवला, जामुन, चकरांदा सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार फूलदार पौधे लगाये गये।
इस दौरान एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा0 कुलसचिव डॉ0 शिवम गुप्ता, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार, रिसर्च इंजीनियर गौरव राय, सहा0 पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 रामकुमार पाठक सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाये। इस दौरान पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
