आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की मांगों को संसद तक ले जाएंगे - राम प्रसाद चौधरी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दिए जाने की मांग को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सांसद राम प्रसाद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के प्रावधानों तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में उपलब्ध कानूनी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ऐसे शिक्षकों को टीईटी से छूट मिलनी चाहिए। इस संबंध में केन्द्र सरकार से आवश्यक निर्णय कराने की मांग की गई।
ज्ञापन लेने के बाद सांसद राम प्रसाद चौधरी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह विषय लाखों शिक्षकों के हितों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को पार्टी की बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे तथा संसद में भी इस मुद्दे को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन नियमों के अनुसार हुई थी। ऐसे शिक्षकों को टीईटी से छूट मिलनी चाहिए। यह मांग पूरी तरह कानूनी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों पर आधारित है। जिला मंत्री ने कहा कि संगठन लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा है। हमारा उद्देश्य पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्याय दिलाना है। सांसद द्वारा दिए गए आश्वासन से शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि सरकार उपलब्ध कानूनी साक्ष्यों और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर टीईटी से छूट का निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत देगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से गिरजेश सिंह, बब्बन पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, श्रीधरपाल, सोहन यादव, अश्विनी पाण्डेय, धर्मराज यादव, दीपचंद, मोहम्मद असलम,  अनुराग श्रीवास्तव, नवीन सिंह, विनय पाण्डेय, तरुण कुमार, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, सुरेन्द्र यादव, राम पियारे, लक्ष्मण लाल, शुभम चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार पाण्डेय, मुरलीधर, राहुल राणा, प्रकाश कुमार गौतम, विजय यादव, संजय चौधरी, राजीव सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अनीस अहमद, अनिल पाठक, अशोक यादव, आशीष दुबे, रजनीश यादव, हरेंद्र यादव, सुधीर तिवारी, गौरव चौधरी, विवेक सिंह, बीपी आनंद, शिवशंकर यादव, प्रशांत द्विवेदी, रामगोपाल मौर्य, लालचंद, महादेव वर्मा, महेंद्र चौधरी, सुमित्रानंदन, विनोद चौधरी, राकेश , परमानंद, सच्चिदानंद, मंगला मौर्य, सुरेश गौड, उमाकांत शुक्ल, मो असलम, मक्खन लाल, सतीश चंद्र यादव, कविन्द्रनाथ चौधरी,शिवशंकर यादव, अशोक कुमार पांडेय, सुरेन्द्र चौधरी,विनोद कुमार चौधरी,हृदय विकास पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, डा० अनूप कुमार सिंह, ओंकार चौधरी, अजय सिंह, रामगोपाल यादव, राजितराम यादव,  नरोत्तम सिंह, अंकित सिंह, रामभवन, जितेंद्र, सुनील पाण्डेय, प्रमोद सिंह, शत्रुजीत यादव, रामशंकर लाल, जितेंद्र पाण्डेय, रामललित, विजय, राकेश यादव,अखिलेश पाण्डेय, मुरलीधर, प्रकाश अम्बेडकर आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पर्यटन निगम ने शुरू किया वृहद पौधरोपण अभियान, 2500 पौधे लगाने का है लक्ष्य

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी: अपर मुख्य सचिव लखनऊ। मुख्यमंत्री के आह्वान पर...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन निगम ने शुरू किया वृहद पौधरोपण अभियान, 2500 पौधे लगाने का है लक्ष्य

वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाए गए पौधे

कार्यक्रम में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष जोर  मोहनलालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार से...
उत्तर प्रदेश 
वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाए गए पौधे

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नरायनपुर में किया गया वृक्षारोपण

प्रतापगढ़। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय नरायनपुर में...