'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान: गाजीपुर में 47.68 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया शुभारंभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थान हनुमान मंदिर शेखपुर विकास खण्ड विरनो जनपद गाजीपुर में धूमधाम से आयोजित  हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम , तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायक राकेश कुमार द्वारा ‘‘ आओ धरती सजाये आसमान के लिए‘ एक पेड़ तुम लगाओ अपनी मॉ के लिए‘‘ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा।
 
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण विहारी राय, जनपद के नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद,  ने क्रमशः  लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। 

मंत्री जी ने मा0 प्रधानमंत्री/मा0 मुख्य मंत्री के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘  वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महायज्ञ  की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को  सफल बनाने हेतु मा0 आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि 05 जून को पूरे प्रदेश मे अभियान चलाकर एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ 05 करोड़ पौधे रोपित किये गये थें आज 12 जुलाई को प्रदेश के 75 जनपदो मे कुल 35 करोड़ पौधो का रोपण ग्राम स्तर से लेकर ब्लाक, तहसील एंव जनपदस्तर पर किया जा रहा है। उन्होन कहा कि देश/प्रदेश मे बड़े पैमाने पर एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाये गये जिसके कारण बड़ी संख्या पेड़ो की कटाई भी हुई। यह एक चिंता का विषय है जिसके लिए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने पहले ही कहा है कि जितने भी एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाने मे पेड़ो की कटाई हुई है उसी स्थान पर पुनः  पेड़ लगाते हुए और तथा देश/प्रदेश को 20-25 वर्ष पहले जो बरसात होती थी उसी स्थिति मे लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आने वाले पीढियो का इसका लाभ मिले, पीने के लिए स्वच्छ जल हो एवं अधिक से अधिक अन्न की पैदावार हो। उन्होने उदाहरण स्वरूप भारत मे सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान का जिक्र करते हुए कहा कि चेरापूॅजी वह स्थान है जहां सबसे अधिक वर्षा होती है, कारण है वहां अधिक वन होना। इस लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाये एवं उसे सुरक्षित भी रखे। उन्होने कहा कि इस बार पेड़ लगाने के बाद उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागो को दी गयी है।  कहा कि पहले बाप का लगाये  हुए पेड़ के फल को बेटा खाता था परन्तु आज समय परिवर्तित हो गया है। जिस प्रकार मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्य मंत्री जी जिस कार्य का शिलांन्याश करते है उसी कार्य का उद्घाटन भी करते है उसी प्रकार आज आप पेड़ लगाईये और 02 से 03 वर्षाे के बाद स्वयं फल खाईये वन विभाग द्वारा ऐसे अच्छे किस्म के तरह-तरह के पौधे तैयार किये गये हैं । जो बधाई के पात्र है। सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये और देश/प्रदेश को हरा भरा बनाये। 

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए ये खबर भी पढ़े : कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए पूरे देश/प्रदेश मे प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान चलाया जा रहा हैं  तथा पूरे प्रदेश मे 35 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य  आज पूरा होगा। उन्होने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान एंव भविष्य को अच्छा रखने तथा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है। कहा कि ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम ही नही बल्कि पूरे परिवार के एक-एक सदस्य के नाम  अवश्य लगाये तथा पेड़ को उसी तरह पाले जैसे कि अपने बेटे व बेटी को पालते है। उन्होने प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री को इस सोच के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि इस तरह की सोच हम सभी को रखनी चाहिए। उन्होने कहा जनपद गाजीपुर नदियो से घिरा हुआ है नदियो के किनारे-किनारे भी वृहद वृक्षारोपण किया जाये। 

उन्होने कहा कि अगर एक शक्ति ईश्वर है तो दुसरी शक्ति का नाम पर्यावरण एक वृक्षारोपण है। उन्होने कहा कि  बिमारी व आपदाओ से बचने के लिए तथा  जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी बना रहेगा जब आप वृक्षारोपण करेगे। उन्होने उपस्थित लोगो से आह्वाहन किया कि आप कही भी रहे वहां वृक्षारोपण करते हुए उसकी सुरक्षा भी स्वयं करे। 
            
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज 12 जुलाई 2026 को जनपद में कुल 47 लाख 68 हजार 730  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अनुरोध किया कि  प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास पड़ोस में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ अनिवार्य रूप से लगाये । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई  प्रकार की  बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने लोगो से  अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।

जिलाअध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 से जोड़ने का अभियान केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।  कहा कि सदियो - सदियो से पेड़ पौधो के आवरण मे हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे है। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधो के नीचे ही वेदपुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है।
 
वृक्ष रहेग तो जल रहेगा, जल रहेगा तभी अन्न की पैदावार होगी जिसे हम ग्रहण कर जीवन रह सकेगे। उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना है कि उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगो को आवाह्न करते हुए कहा कि सब लोग अपनी मॉ के नाम पर एक-एक पौधरोपण अवश्यक करें तभी जाकर हम अपने भारत माता/धरती माता को बचा पायेगें।  

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल  ने कहा की पर्यावरण मे बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने  महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है ।    
     
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2026-27 हेतु मा0 मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश मे 35 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती के लिए आज 12 जुलाई 2026 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद मे वन विभाग द्वारा 19 लाख 29 हजार  व अन्य विभाग द्वारा 28 लाख 39 हजार 730 कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधो का रोपण जनपद के 27 विभागो एवं जनसहभागिता से किया जा रहा है। 

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया गया।  पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मुण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको, आमजनमास ,स्कूल छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश श्रीवास्तव  जिला परियोजना अधिकारी नमामी गंगे द्वारा  किया गया । कार्यक्रम के अन्त मे पर्यावरण संरक्षण मे अपना अहम योगदान देने के लिए रणधीर यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी सदर डा0 पुष्पेन्द्र पटेल, एस पी सिटी राकेश मिश्रा, डीसी मनरेगा विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी उपासना रानी वर्मा, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे एवं सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द बीजिंग। चीन के पूर्वी...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान ​हुई थी मुलाकत, वह भारत क अच्छे मित्र : मोदी  नई दिल्ली। कतर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

भारत-अफगानिस्तान ने कृषि सहयोग मजबूत करने पर जताई सहमति

मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान से की मुलाकात  नई दिल्ली। अफगानिस्तान...
राष्ट्रीय 
भारत-अफगानिस्तान ने कृषि सहयोग मजबूत करने पर जताई सहमति

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 6 अदद मोबाइल, 15 आधार कार्ड ,10 सिम कार्ड,8 अदद मोहर, 2 अदद दो पहिया वाहन व विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार