बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए।
  • एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।
  • पुलिस, गोताखोर और स्थानीय लोग तलाश अभियान में जुटे।

बिजनौर। जनपद बिजनौर में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आई मालन नदी में शुक्रवार की शाम मण्डावर में हादसा हो गया।

नहाने के दौरान तीन किशोर तेज बहाव की चपेट में आ गए। इनमें एक किशोर ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो किशोर नदी में लापता हो गए।

जानकारी के अनुसार, किरतपुर के मोहल्ला रायगंज निवासी शाबान (16), अलीम (15), और सदीम (17) मालन नदी पुल पर नहाने पहुंचे थे। तीनों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक ये खबर भी पढ़े : डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और तेज बहाव के कारण तीनों बहने लगे। सदीम किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि शाबान और अलीम नदी की तेज धारा में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। किरतपुर नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मनान तथा सभासद भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली। पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लापता किशोरों की तलाश देर रात तक जारी रही।

हादसे के बाद मालन नदी पुल और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसडीएम सदर रितू चौधरी ने बताया कि गौताखोर तलाश में लगाये जा रहें है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनाई नदियों, नहरों और तेज बहाव वाले जलाशयों में उतरने से बचें तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी