अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध और तकनीकी आपत्तियों के बाद निर्माताओं ने टीजर में दो बड़े बदलाव किए हैं।
संशोधित वीडियो से अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी गई है, जबकि एक संवाद में सैन्य पद 'मेजर' की जगह 'कर्नल' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने इन बदलावों पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
25 जून को वीरू देवगन की जयंती के अवसर पर जारी किए गए इस टीजर में अजय देवगन को दमदार एक्शन अवतार में दिखाया गया है।
ये खबर भी पढ़े : आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म के कुछ दृश्य, विशेष रूप से पत्थरबाजी और पैलेट गन के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
कश्मीरी कार्यकर्ताओं और दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म के कुछ संवादों और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद निर्माताओं ने वीडियो में बदलाव किए।
यूट्यूब पर जारी नए संस्करण में मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज किसी अन्य कलाकार से डब कराई गई है। इससे उनके फिल्म से बाहर होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म के संवाद, जैसे "पठानों से कहना, चौहान आ रहा है" और "35,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं", विवाद का प्रमुख कारण बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
