सागरः सुरखी विधानसभा को खाद्य मंत्री ने दी 80 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत।
  • सड़क, पंचायत भवन, सीसी रोड, नाली और स्टॉपडेम सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।
  • नई सड़कों से करीब 50 गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

सागर। मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को सागर जिले के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, और तोड़ा तरफदार सहित विभिन्न ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

इस अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचाना है।

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि आज भाजपा अपनी जनहितैषी नीतियों के कारण आम जनता के दिलों में राज कर रही है।

दूसरी तरफ, कांग्रेस अपने झूठ और फरेब की राजनीति की वजह से न सिर्फ प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में लगातार समाप्त होती जा रही है।

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा ये खबर भी पढ़े : किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

जनता अब केवल विकास और विश्वास की राजनीति को स्वीकार कर रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर धरातल पर जनता के बीच काम करता है।

क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर अब एक प्रमुख जंक्शन के रूप में तब्दील हो चुका है।

₹65 करोड़ की लागत से बनने वाले नए मार्ग के बाद जैसीनगर अब तीनों दिशाओं से मुख्य मार्गों से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड और दूसरी तरफ से भापेल मार्ग जुड़ चुका है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस नए रोड के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी भोपाल जाने की दूरी 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

इस मार्ग का सीधा लाभ मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा और मिडवासा सहित क्षेत्र के करीब 50 गांवों के निवासियों को मिलेगा।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं चलाई हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई व उत्कृष्ट सड़क नेटवर्क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती दे रही है।

मंत्री राजपूत ने इन कार्यों के दूरगामी फायदों को रेखांकित करते हुए कहा कि नई सड़कों से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी और परिवहन की लागत घटेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

स्कूल भवनों से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, पंचायत भवनों से सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, सीसी रोड व नाली निर्माण से जलभराव की समस्या खत्म होगी और स्टापडेम से वाटर हार्वेस्टिंग (जल संरक्षण) को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी।

उन्होंने अंत में सुरखी विधानसभा के नागरिकों से अपील की कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी