प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

पुलिस लगातार स्वजनों से संपर्क कर रही है।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • संदिग्ध हालत में मिलने पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या।
  • पोस्टमार्टम के बाद शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित।
  • मृतक के परिजन अब तक शव लेने नहीं पहुंचे।

धमतरी। मंदसौर के एक युवक को पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में देखने के बाद बाजार कुर्रीडीह निवासी आरोपित पति ने उनकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

युवक के मौत के बाद अब उसके शव को मंदसौर से लेने उसके स्वजन नहीं आ रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार उसके स्वजन से संपर्क कर रहे हैं, फिर भी शव लेने कोई तैयार नहीं है। इससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। अब उन्हें शव लेने स्वजन के आने का इंतजार है।

कुकरेल क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में आठ जुलाई की रात मंदसौर जिला निवासी शंकर सूर्यवंशी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया हुआ था।

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े : आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

इस बीच रात करीब तीन बजे महिला के पति योगेंद्र सोरी ने अपनी पत्नी व शंकर सूर्यवंशी को संदिग्ध हालत में देखा तो उसने कुल्हाड़ी से मार कर शंकर की हत्या कर दी।

सूचना पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसके बाद शव को फ्रीजर में रखा गया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार मृतक शंकर सूर्यवंशी के स्वजन से संपर्क में है, लेकिन अब तक कोई भी स्वजन उसके शव को लेने के लिए नहीं आए हैं।

10 जुलाई की सुबह पुलिस ने फिर उनके परिजनों से बात की तब जाकर दूर के कोई रिश्तेदार आने के लिए तैयार हुआ, लेकिन वह भी अभी तक धमतरी नहीं पहुंचा है।

स्वजन का यह भी कहना है कि वह शव को वापस नहीं ले जाएंगे, यहीं उनका अंतिम संस्कार करके जाएंगे। बहरहाल यह तो आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनका अंतिम संस्कार धमतरी में या फिर मंदसौर में किया जाएगा।

फिलहाल शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। अब पुलिस को मृतक शंकर सूर्यवंशी के शव को ले जाने उनके स्वजन के आने का इंतजार है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई