व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा देना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी - लोकेश अग्रवाल

एकजुटता पर जोर, सम्मानित हुई विभूतियां

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण, व्यापारी सम्मान एवं पत्रकार सम्मान समारोह मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समुदाय किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बस्ती मंडल के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने व्यापारियों से निडर होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने संगठन के व्यापारी हितों के संकल्प को दोहराते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और व्यापारी हितों की प्रभावी पैरवी कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों और पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की भव्यता और बढ़ गई।समारोह के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा व्यापारियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर शक्ति शरण उपाध्याय, प्रवीण सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राणा महेंद्र प्रताप, किशन सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव, आलोक कुमार दुबे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, भरत राम उर्फ बबलू, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, बृजनंदन दास मिश्र, राजेश सिंह, महेंद्र कुमार गुप्ता, संजय सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, वंदना वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, संध्या गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद साहू, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ, सुनील कुमार गुप्त, उद्योग मंच बस्ती के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच। पुलिस स्टेशन मटेरा की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और विवादित गाने के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

फतेहपुर सीकरी दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का निधन

नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर सीकरी दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का निधन

हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान

राहगीरों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौपा बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार...
उत्तर प्रदेश 
हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान

बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री का कांग्रेस ने किया विरोध, लगाए 'गो बैक' के नारे

बलिया। बलिया को लेकर पूर्व में की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद...