मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को मिला बड़ा उपहार

योजना के शुभारंभ के साथ वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सुरेश गुप्ता

  • शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, SBI ने एमओयू की दी जानकारी

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वाराणसी से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जनपद फर्रुखाबाद में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" का शुभारंभ किया गया तथा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। 

साथ ही विद्यार्थियों हेतु डीबीटी के माध्यम से धनराशि अंतरण एवं शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित सुरक्षा बीमा योजना का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि एवं मा0 विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि तथा जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सीतापुर में सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नवनिर्मित मकान पर प्रशासन की नोटिस चस्पा ये खबर भी पढ़े : सीतापुर में सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नवनिर्मित मकान पर प्रशासन की नोटिस चस्पा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार) प्रतिभा शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यह योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। योजना के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, अनुदानित एवं राजकीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्य लाभान्वित होंगे। 

योजना के तहत प्रति शिक्षक प्रतिवर्ष 05 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रीमियम का वहन किया जाएगा तथा योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के माध्यम से किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में लगभग 1900 उपचार पैकेजों का लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, साथ ही राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए डीबीटी के माध्यम से विभिन्न मदों की धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में अंतरित की गई। डीबीटी व्यवस्था से लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध हो रही है।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न बीमा सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। योजना के तहत पात्र कार्मिकों को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, एयर एक्सीडेंट कवर, स्थायी एवं आंशिक दिव्यांगता कवर सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही पात्र कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह हेतु भी विशेष सहायता प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बैंक अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

ओडिशा से ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ का राष्ट्रीय आगाज़, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया हाई सीज़ फिशिंग के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन सिस्टम...
राष्ट्रीय 
गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा में आयोजित जनसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि, ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना ने जीता डब्ल्यूएसआईएस का खिताब

भारतनेट आधारित ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना को डब्ल्यूएसआईएस का वैश्विक पुरस्कार नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ‘समृद्ध ग्राम : भारतनेट...
राष्ट्रीय 
डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि, ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना ने जीता डब्ल्यूएसआईएस का खिताब

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा में आयोजित जनसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच। पुलिस स्टेशन मटेरा की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और विवादित गाने के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल