डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि, ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना ने जीता डब्ल्यूएसआईएस का खिताब

भारतनेट के माध्यम से ग्रामीणो को मिल रही बड़ी सेवाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारतनेट आधारित ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना को डब्ल्यूएसआईएस का वैश्विक पुरस्कार

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ‘समृद्ध ग्राम : भारतनेट समर्थित एकीकृत फिजिटल सेवा वितरण मॉडल’ परियोजना को विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसआईएस) पुरस्कार 2026 में ‘एक्शन लाइन सी-6 : एनेबलिंग एनवायरनमेंट’ श्रेणी का वैश्विक विजेता घोषित किया गया है। जिनेवा में आयोजित डब्ल्यूएसआईएस फोरम में इस परियोजना को सम्मानित किया गया। यह पहल भारतनेट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, कृषि, कौशल विकास और ई-गवर्नेंस जैसी सेवाओं को एकीकृत रूप से उपलब्ध करा रही है।

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के नेतृत्व में दिए जाने वाले डब्ल्यूएसआईएस पुरस्कार सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मान्यताओं में शामिल हैं। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत देश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उपलब्धि को भारत के लिए वैश्विक मंच पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समावेशी डिजिटल इंडिया की अवधारणा को मिली वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। उनके अनुसार भारतनेट से संचालित समृद्ध ग्राम पहल गांवों में कनेक्टिविटी को अवसरों में बदलते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल बैंकिंग और आजीविका संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

समृद्ध ग्राम परियोजना के अंतर्गत स्थापित ‘समृद्धि केंद्र’ गांव स्तर पर एकल सेवा केंद्र के रूप में कार्य करते हैं। यहां टेलीमेडिसिन, हेल्थ एटीएम, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता, स्मार्ट कक्षाएं, एआर-वीआर आधारित कौशल प्रशिक्षण, डिजिटल बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एफटीटीएच इंटरनेट, पीएम-वाणी कनेक्टिविटी और कृषि संबंधी आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

मंत्रालय के अनुसार, यह परियोजना दिखाती है कि भारतनेट और अंतिम छोर तक पहुंचने वाली दूरसंचार अवसंरचना केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रामीण नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन सकती है। वर्तमान में भारतनेट के माध्यम से देश की 2.17 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को सेवा के लिए तैयार और ऑनलाइन किया जा चुका है।

समृद्ध ग्राम परियोजना का चयन बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग, वैश्विक ऑनलाइन मतदान, शीर्ष पांच चैंपियन परियोजनाओं में चयन और विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम मूल्यांकन शामिल था। वैश्विक ऑनलाइन मतदान के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए दुनिया भर से 22 लाख से अधिक वोट डाले गए।

डब्ल्यूएसआईएस पुरस्कार की 18 श्रेणियों में भारत की केवल दो परियोजनाएं ‘चैंपियन प्रोजेक्ट’ के रूप में चयनित हुई थीं। इनमें समृद्ध ग्राम परियोजना ने अपनी श्रेणी में वैश्विक विजेता बनकर ग्रामीण डिजिटल परिवर्तन के भारतीय मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देशभर में हो रहे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निकायों को लगाई फटकार

अवैध निर्माण रोकने के बजाय केवल नोटिस जारी, प्रभावी कार्रवाई भी नहीं हुई: सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। देशभर में अवैध...
राष्ट्रीय 
देशभर में हो रहे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निकायों को लगाई फटकार

महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 03 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की...