गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी, 09 जुलाई (तरुणमित्र)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धौरहरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना धौरहरा पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र सरवन, निवासी ग्राम नयापुरवा मजरा हरदी, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर-खीरी को गिरफ्तार किया।

सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान ये खबर भी पढ़े : सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए। इस संबंध में थाना धौरहरा पर आयुध अधिनियम के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी,कांस्टेबल कपिल कुमार तथा कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिले में झटके महसूस मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में गुरुवार...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का किया आकलन  नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर...
राष्ट्रीय 
उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव...