टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने वालों में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं।

तीनों नेताओं ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया और इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं ये खबर भी पढ़े : खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में लंबे समय तक चली राजनीतिक व्यवस्था ने विकास को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि पहले 34 वर्षों तक वाम मोर्चा सत्ता में रहा और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस की सरकार आई। उनके अनुसार, इस दौरान राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने के बजाय टकराव की राजनीति को प्राथमिकता दी, जिससे विकास की गति प्रभावित हुई।

समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए इन नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा को पश्चिम बंगाल में और मजबूती मिलेगी।

वहीं, तीनों पूर्व सांसदों के भाजपा में शामिल होने को राज्य की राजनीति में टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...
उत्तर प्रदेश 
प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

स्वामी गुरूशरणानन्द महाराज, स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज तथा आचार्य बालकृष्ण महाराज का दिव्य सान्निध्य मुरलीधर महाराज ने...
राजस्थान 
स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मार्च 2023 के आंदोलन के बाद की गई समस्त अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए : समिति लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार

हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग पर साझा संकल्प 
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...
उत्तर प्रदेश 
प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

मार्च 2023 के आंदोलन के बाद की गई समस्त अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए : समिति लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद