महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत
जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की नहीं कोई सूचना
- लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिले में झटके महसूस
मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, पहला झटका रात 1:37 बजे, दूसरा 2:15 बजे और तीसरा 2:17 बजे महसूस किया गया। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमश: 4.6, 3.6 और 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वासमत तालुका के शिरली गांव के पास बताया गया है। लातूर और निलंगा क्षेत्र के लोगों ने भी हल्के कंपन महसूस किए।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
