राजकीय डा० अम्बेडकर उद्यान, अकबरपुर की गठित जिला उद्यान विकास समिति की सम्पन्नित बैठक में लिए गए निर्णय
अंबेडकरनगर। उप निदेशक उद्यान अयोध्या, मण्डल अयोध्या / अध्यक्ष जिला उद्यान विकास समिति की अध्यक्षता में 09 जुलाई 2026 को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक कटेहरी, ब्लाक प्रमुख भीटी, क्षेत्राधिकारी नगर अकबरपुर, जिला उद्यान अधिकारी अमेठी / उपाध्यक्ष, सहायक अभियंता लो०नि०वि०, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उपस्थिति रहे। बैठक का संचालन जिला उद्यान अधिकारी/सचिव सदस्य द्वारा किया गया। बैठक में समिति द्वारा आम सहमति से पार्क में भ्रमण / घूमने हेतु 5-10 वर्ष के बच्चों के लिए 5 रूपया व 10 वर्ष से अधिक उम्र के लिए 10 रूपया तथा मासिक पास हेतु 200 रूपया लगाने पर समिति द्वारा सहमति दी गई।
पार्क में भ्रमण हेतु शीतकालीन सत्र में सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक व ग्रीष्मकालीन सत्र में सुबह 5 बजे से सायं 7 बजे तक पार्क के खुलने एवं बन्द होने का समय निर्धारित किए जाने पर सहमति से निर्णय लिया गया। बाबा रमतुल्लाह की मजार पार्क में स्थिति होने के निमित प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन पार्क को शुल्क मुक्त रखने हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया। पार्क में प्रति दिवस स्थाई पुलिस पिकेट को तैनात करने हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव को क्षेत्राधिकारी अकबरपुर द्वारा सहमति प्रदान की गई। साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष जिला होमर्गाड कमान्डेंट से पार्क में 5-10 होमगार्ड तैनाती हेतु प्रस्ताव प्रेषित कराये जाने पर निर्णय लिया गया। पार्क के वाहन स्टैण्ड, कैन्टीन संचालन व टिकटिंग प्रबन्धन हेतु नियमानुसार निविदा आदि की प्रक्रिया के माध्यम से संचालन शुरू कराए जाने पर आम सहमति दी गई ।नगरपालिका द्वारा पिंक शौचालय महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बनवाने के उपरान्त उसके साफ-सफाई हेतु 05 रूपया शुल्क निर्धारित किया गया है इसके साथ-साथ पार्क में सप्ताह में 02 बार फागिंग, 06 हाई मास्क लाइट, स्टील बेंच लगवाने, कूड़ा प्रबन्धन हेतु डस्टबिन व सप्ताह में 02 बार कूड़ा गाड़ी हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया।
कैन्टीन की साफ-सफाई के साथ-साथ उच्च गुणवत्तायुक्त सामग्री एवं कुल्हड़ में चाय दिए जाने व प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया। समिति द्वारा सी०सी०टीबी, 02 वाटर कूलर एवं हट को लगाने हेतु सुझाव दिया गया। इसके साथ-साथ समिति के सदस्यों द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया, जिसमें योगा के लिए बने शेड, तिरंगे नुमा हुई पौधों की रंगाई पुताई एवं शहर के हिसाब से बने झूला जोन की प्रशंसा समिति द्वारा की गई एवं जनपद वासियों से पार्क को साफ रखने हेतु अपील की गई ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
