लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो को गुंडों छह महीने के लिए किया जिला बदर
संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर हुई कार्रवाई
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घोषित गुंडों को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
बीकेटी निवासी अनुज सिंह और मड़ियांव निवासी अनिल सिन्हा को लखनऊ की सीमा से बाहर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, चोरी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर मुनादी कराकर आदेश की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें अपनी अभिरक्षा में लिया और लखनऊ-सीतापुर सीमा तक छोड़कर आई।
ये खबर भी पढ़े : पॉकेट ई में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू , एलडीए वीसी ने संस्था पर ठोका जुर्माना प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगले छह महीनों तक दोनों आरोपियों का लखनऊ जनपद की सीमा में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यदि कोई भी आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए लखनऊ की सीमा में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
