पॉकेट ई में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू , एलडीए वीसी ने संस्था पर  ठोका जुर्माना 

एलडीए वीसी ने निर्माण कार्यों का किया मुआयना 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उपाध्यक्ष ने अक्टूबर, 2026 तक कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश

  • कानपुर रोड से अनंत नगर तक 5 किमी सड़क चौड़ीकरण का निर्माण 

लखनऊ। बुधवार एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अनंत नगर योजना में किये जा रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। समीक्षा में सेक्टर-1,पॉकेट-ई में 9, 12, 18 एवं 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है, जबकि कार्यदायी संस्था मेसर्स डी0पी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया जा चुका है। इस पर उपाध्यक्ष ने संस्था पर 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिये हैं। इसी तरह सेक्टर-1 एवं 4 में 45 मीटर चौड़ी सड़क, ट्रेंच, सीवरेज एवं ड्रेन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था मेसर्स राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज पर 7.50 लाख रूपये का जुर्माना रोपित किया गया है।

वीसी प्रथमेश कुमार ने निर्देश दिया है कि योजना के सभी सेक्टरों में निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए। साथ ही बरसात के दृष्टिगत मिट्टी भराई एवं लेवलिंग आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाएं। उन्होंने मुख्य अभियंता को प्रत्येक सप्ताह योजना का निरीक्षण करके प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये हैं। कानपुर रोड से नादरगंज होते हुए अनंत नगर योजना को जोड़ने वाली लगभग 05 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण, आर0सी0सी0 ड्रेन एवं ट्रेंच का कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने इसका निरीक्षण करके अक्टूबर, 2026 तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद ये खबर भी पढ़े : विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों को कवर कर दिया जाए, जिससे कि किसी भी तरह के हादसे की संभावना न रहे। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी (अर्जन) विराग करवरिया, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

अब्दुल हामिद के ऊलेन सैडिल पैड को दूसरा और शारिक अंसारी की दरी को तीसरा स्थान, डीएम ने किया उत्पादों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

राज्यपाल की अध्यक्षता में भाषा विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

‘शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र सेवा का संकल्प है’: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया युवाओं को मंत्र  लखनऊ । उत्तर...