मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

-12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण

लखनऊ। योगी सरकार 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधेरोपण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों हुई बैठक में विशेष निर्देश दिया था कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह उत्सव जनसहभागिता से मनाया जाए। इसे देखते हुए केंद्र/प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में जाकर पौधरोपण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएंगे तो वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लखनऊ में ही पौधा रोपेंगे। वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व राज्यमंत्री केपी मलिक मुख्यमंत्री के साथ पौधरोपण महायज्ञ में शामिल होंगे।

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट ये खबर भी पढ़े : एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

उप्र सरकार ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में केंद्र सरकार के मंत्री भी आहुति डालेंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष पंकज चौधरी लखनऊ, जयंत चौधरी बागपत, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर, एसपी सिंह बघेल आगरा, कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा, बीएल वर्मा बदायूं, कमलेश पासवान देवरिया में पहुंचकर प्रदेश सरकार के इस महाभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

जनपदों में पौधरोपण करने के लिए नामित किए गए प्रदेश सरकार के मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अलग-अलग जनपद में पहुंचकर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सूर्यप्रताप शाही देवरिया, आशीष पटेल मीरजापुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह जालौन, भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, बेबीरानी मौर्या एटा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज, अनिल राजभर चंदौली, राकेश सचान कानपुर नगर, एके शर्मा आजमगढ़, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान मऊ, सुनील कुमार शर्मा नोएडा, मनोज पांडेय प्रतापगढ़, अनिल कुमार बिजनौर में रविवार को पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी अलग-अलग जनपदों में पौधरोपण करेंगे।

जनता के बीच रहकर पौधरोपण करेंगे आयोगों के अध्यक्ष व पदाधिकारी

आयोगों, बोर्ड आदि के अध्यक्ष व चेयरमैन भी जनता के बीच रहकर विभिन्न जनपदों में पौधरोपण करेंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान बदायूं, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत श्रावस्ती, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता हमीरपुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा लखीमपुर खीरी, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मैनपुरी, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग कासगंज, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर बलरामपुर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उन्नाव, चारू चौधरी संतकबीरनगर में पौधरोपण महाअभियान में शामिल होंगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल प्रेक्षागृह में भव्य रूप से...