हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से मांगा जवाब

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने झांसी के अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से यह स्पष्ट करने को कहा कि पत्नी के तलाक के बाद दोबारा विवाह कर लेने की जानकारी रिकॉर्ड पर होने के बावजूद उसने पहले पति से गुजारा भत्ता देने का आदेश क्यों पारित किया गया। जस्टिस प्रवीण कुमार गिरी की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए झांसी के एडिशनल प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से स्पष्टीकरण तलब किया। न्यायालय ने निर्देश दिया कि वह बताएं कि पत्नी के दूसरे विवाह का तथ्य आपत्ति-पत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज होने के बावजूद उसे पहले पति से प्रति माह 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश किस आधार पर दिया गया।

मामले के अनुसार पति-पत्नी के बीच 30 जुलाई 2025 को झांसी के अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट ने तलाक की डिक्री पारित की थी। पति ने इस डिक्री के खिलाफ अपील दाखिल की। इस बीच, तलाक के लगभग एक महीने बाद पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। पति का कहना है कि पत्नी ने अपने शपथपत्र में स्वयं अपने पुनर्विवाह की जानकारी दी थी। इसके बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत चल रही गुजारा भत्ता की कार्यवाही में पति ने आपत्ति दाखिल कर तलाक की डिक्री और पत्नी के पुनर्विवाह का उल्लेख किया। इसके बावजूद फैमिली कोर्ट ने पत्नी के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह और पुत्र के लिए 05 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश पारित कर दिया।

 यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक ये खबर भी पढ़े :  यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक

पति ने इस आदेश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने पुत्र के भरण-पोषण की राशि देने को तैयार है और उसका भुगतान भी कर रहा है, लेकिन पुनर्विवाह कर चुकी पत्नी को पहले पति से गुजारा भत्ता देने का आदेश कानून के अनुरूप नहीं है।

गौरतलब है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अनुसार, 'पत्नी' में वह महिला शामिल है जिसे उसके पति ने तलाक दिया हो या जिसने पति से तलाक लिया हो, लेकिन जिसने दोबारा विवाह न किया हो।

सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रवीण कुमार गिरी ने आदेश में कहा, "झांसी के एडिशनल प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट हरिशचंद्र यह स्पष्ट करें कि 30 अक्टूबर, 2025 की आपत्ति में पत्नी के दूसरे विवाह का तथ्य सामने आने के बावजूद उन्होंने पहले पति को पत्नी के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश क्यों पारित किया।" उच्च न्यायालय ने इस मामले में पत्नी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 21 जुलाई निर्धारित की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल प्रेक्षागृह में भव्य रूप से...