विकास योजनाओं से देश व प्रदेश खुशहाली और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर : डॉ. कौशल वर्मा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अंशिका सक्सेना

गोलागोकर्णनाथ-खीरी,07 जुलाई(तरुणमित्र)। नगर स्थित सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक, समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के कुंहूपुर, तेजापुर, मझिगवां और इमलिया अजान सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र एवं हरसंभव समाधान का आश्वासन दिया।
 
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं के प्रभाव से देश और प्रदेश खुशहाली तथा समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।
 
उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, युवा उद्यमी रोजगार योजना, महिला सशक्तिकरण,एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सोमवती, पूर्व प्रधान एवं शिक्षक मेंड़ई लाल वर्मा, पूर्व प्रधान वीरसेन वर्मा, राजेंद्र वर्मा, जीवन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, तोखन लाल, संजय, अंश वर्मा, किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, पवन वर्मा, सचिन कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

   लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व में अयोध्या स्थित राम मंदिर में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, दाखिला प्रारंभ

पहली बार छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ
उत्तर प्रदेश 
139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, दाखिला प्रारंभ

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, रेस्टोरेशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, रेस्टोरेशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी

खबर का असर: एक माह बाद हेल्पडेस्क का ताला खुला , की स्टाफ की तैनाती 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटकने से छुटकारा मिल गया है। मुख्य अभियंता...