दीक्षांत समारोह: अटल सभागार में अब्दुल कलाम के मेधावियों पर हुई पदकों की बौछार

एकेटीयू के 24वें दीक्षांत समारोह में बोलीं गवर्नर, यह सिर्फडिग्री नहीं जिम्मेदारी भी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

इंडियन ऑयल कॉपेर्रेशन के चेयरमैन व प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने की शिरकत

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित् अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ जिसमें मेधावियों को मिले स्वर्ण, रजत और कान्स्य पदकों ने शोभा बढ़ाई। मेहनत का फल मिलने पर आत्मविश्वास के भरे छात्रों के चेहरे की चमक स्वर्ण आभा जैसी थी। सबसे पहले विश्वविद्यालय में चांसलर मेडल सर्वोच्च स्थान पाने वाली अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की छात्रा अंशिका राणा को दिया गया। 

जबकि कमल रानी वरूण स्मृति स्वर्ण पदक के आईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम की छात्रा इशिका को मिला। दीक्षांत समारोह में कुल 83 छात्रों को 84 पदक दिये दिय गये। जिसमें 35 स्वर्ण पदक तो 23 रजत और 24 कान्स्य पदक हैं। इस बार वहीं, समारोह में 62537 छात्रों को डिग्री एवं 53 छात्रों को पीएचडी की डिग्री अवार्ड हुई। कुल पदक पाने वालों में 52 छात्राएं तो 31 छात्र शामिल हैं। वहीं रोगन कला के कलाकार कंसारा आशीष शांतिलाल को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की गयी। इसके अलावा सभी डिग्रियां ब्लॉकचेन तकनीकी के माध्यम से डिजिलॉकर पर  गर्वनर ने ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया।

अयोध्या में चंदा चढ़ावा में लूट भगवान श्रीराम के भक्तों के साथ विश्वासघात- प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में चंदा चढ़ावा में लूट भगवान श्रीराम के भक्तों के साथ विश्वासघात- प्रमोद तिवारी

दीक्षांत समारोह के दौरान इस बार भी पांच श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड दिया गया। जिसमें वोमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक छात्र इर्तिका रेहमान के स्टार्टअप वेक्सर इमर्सिव प्रा. लि., दूसरा बेस्ट डीप टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक छात्र अवि मित्तल के स्टार्टअप वोरटेक्स ऑटोनॉमस सिस्टम, तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप डमार्शुद्धि एलएलपी, चौथा एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के बीटेक छात्र आदर्श सिंह के स्टार्टअप एग्रोलेन्स, पांचवां सस्टेनेबल एंड ग्रीन एनजी स्टार्टअप अवार्ड राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के छात्र अमन कुमार के स्टार्टअप नेक्सोनिक्स रिफ्लेक्सा को दिया गया।

गवर्नर ने विवि के गोद लिये गये छह गांवों के विद्यालयों में आयोजित हुए चित्रकला, कहानी कथन एवं भाषण प्रतियागिता के विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया। पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को सांकेतिक रूप से किट का वितरण किया गया। बाल गृह बालिका, सिंधीखेड़ा में आरओ प्लांट, चार एसी यूनिट एवं विश्वविद्यालय के गोद लिये दो गांवों में स्मार्ट क्लासरूम का शुभारम्भ किया।

एकेटीयू परिसर में मां बेटी सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसके पहले बच्चियों में एचपीवी टीकाकरण भी किया गया। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह दीक्षांत किसी भी छात्र-छात्रा के जीवन में विशिष्ट अवसर है, और अपनी उपलब्धियों को मूल्यांकित करने का दिन भी होता है। यह सिर्फ डिग्री नहीं जिम्मेदारी भी है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप!

एसोसिएशन का दावा बिना सामग्री खरीदे हुआ भुगतान, अभिलेखों के भौतिक सत्यापन की मांग
उत्तर प्रदेश 
पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप!

कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ सा.नि., के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरुक

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 07.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरुक

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, एफआईआर दर्ज

गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ के गोसाईगंज में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति...