शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी, बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज
गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ ईयरबड और 900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई।
यह मामला 6 जुलाई 2026 को उपमा सेन पत्नी मधुसूदन अग्रहरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। उपमा सेन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके माढरमऊ स्थित घर में घुसकर एक मोबाइल, पर्स से 2000 रुपये और अलमारी से 7-8 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0-425/26 धारा 331 (4)/305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभियोग के सफल अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगभग 50-60 सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। 7 जुलाई 2026 को आरोपी को किसानपथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी राज निवासी सोनई के साथ मिलकर माढरमऊ कला स्थित एक मकान में गेट से कूदकर चोरी की थी। उन्होंने कमरे से एक मोबाइल और लगभग 9000 रुपये चुराए थे। आरोपी घरों के आसपास घूमते रहते थे और जब कोई घर बंद करके बाहर जाता था, तो वे घर में कूदकर ताला तोड़कर सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को वे सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र नटवरलाल, निवासी माढरमऊ कला, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।
इस मामले में एक 13 वर्षीय बाल अपचारी भी शामिल है। आरोपी अमन के खिलाफ कुल दो अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें मु0अ0सं0-425/26 धारा 331 (3)/305(a)/317(2) बीएनएस और मु0अ0सं0-534/24 धारा 115 (2) बीएनएस शामिल हैं, दोनों सुशांत गोल्फ सिटी कमिश्नरेट लखनऊ में दर्ज हैं। अमन ऑटो रिक्शा ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग का मोटोरोला मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ ईयरबड और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
