12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27, डीएम ने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी कियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक जनपदभर में पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत ऊर्जावन, समरस वन, अविरल धारा वन सहित विभिन्न थीम आधारित वनों का विकास किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा समन्वय संबंधी आवश्यकता होने पर संबंधित नोडल अधिकारी से तत्काल संपर्क कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जनपद की विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों में प्रस्तावित वृक्षारोपण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बंडा, पुवायां, सिंधौली, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, तिलहर, खुदागंज तथा निगोही क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर लगाए जाने वाले पौधों की संख्या, स्थान तथा तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 प्रयागराज जीआरपी के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का तस्कर, 50 लाख के जाली नोट बरामद ये खबर भी पढ़े :  प्रयागराज जीआरपी के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का तस्कर, 50 लाख के जाली नोट बरामद

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पौधरोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए तथा पौधों के उठान से संबंधित समस्त कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं, ताकि अभियान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे वृक्षारोपण अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पौधों के संरक्षण की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार तथा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप!

एसोसिएशन का दावा बिना सामग्री खरीदे हुआ भुगतान, अभिलेखों के भौतिक सत्यापन की मांग
उत्तर प्रदेश 
पशु चिकित्सक एसोसिएशन ने लगाया सरकारी धन के गबन का आरोप!

कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ सा.नि., के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरुक

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 07.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरुक

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, एफआईआर दर्ज

गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ के गोसाईगंज में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति...