प्रयागराज जीआरपी के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का तस्कर, 50 लाख के जाली नोट बरामद

असली नोटों के बदले नकली गड्डियां देकर धोखाधड़ी करता था

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जीआरपी थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को नकली नोटों की तस्करी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

प्रयागराज जीआरपी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि, रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर चोरी, छिनैती, अवैध तस्करी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दिल्ली छोर पर स्थित चबूतरे के पास से संदिग्ध अवस्था में राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित नापासर थाना क्षेत्र के गजरुप देसर गांव निवासी रामनिवास पुत्र साईंराम है।

जालाैन की 04 ग्राम पंचायतों में 1.28 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता ये खबर भी पढ़े : जालाैन की 04 ग्राम पंचायतों में 1.28 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता

राजस्थान के निवासी रामनिवास को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों जैसी दिखने वाली 10-10 गड्डियों के 10 बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपये दर्शाई गई थी। सभी गड्डियां सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में पैक थीं। जांच में बरामद नोट नकली प्रतीत होने पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दिल्ली के पहाड़गंज से इन नकली नोटों जैसी गड्डियों को लेकर कोलकाता जाता था और लोगों को असली नोटों के बदले नकली गड्डियां देकर धोखाधड़ी करता था। इस तरीके से वह अवैध रूप से धन अर्जित कर ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था।

सीओ जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ जीआरपी प्रयागराज थाने में मु0अ0सं0 308/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 180, 182 और 318(4) में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल अभय सिंह, राणा राजवेंद्र सिंह तथा आरपीएफ-सीआईबी के उपनिरीक्षक विजय सिंह, लाखन सिंह, कांस्टेबल रोहित सिंह और सुनील कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का बड़ा बयान, पीएम मोदी से मांगा जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को गंभीर बताते हुए मंदिर ट्रस्ट...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का बड़ा बयान, पीएम मोदी से मांगा जवाब

गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

छापेमारी में एसडीएम,तहसीलदार,सीओ गीडा,थानेदार अश्वनी पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद थे,होटलों संचालकों में हड़कंप
गीडा के होटलों पर प्रशासन की छापेमारी, दो होटलों को किया सीज

12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट: पहली बार रांची में मुकाबला, राष्ट्रपति ने किया ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट-2026 की ट्रॉफियों का अनावरण और उन्हें रवाना करते...
राष्ट्रीय 
डूरंड कप फुटबॉल टूनार्मेंट: पहली बार रांची में मुकाबला, राष्ट्रपति ने किया ट्रॉफियों का अनावरण

उत्तर प्रदेश

12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित

सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित

एआई, नवाचार और उद्यमिता पर मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
उत्तर प्रदेश 
सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का भव्य समापन, 800 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित