12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को मिला नया जीवन, विकास खंड परिसर में किया गया पुनर्स्थापित
अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर परिसर में करीब 12 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष को आंधी-तूफान में गिर जाने के बाद मंगलवार को सफलतापूर्वक पुनर्स्थापित कर नया जीवन दिया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस पहल को जिले के लिए एक प्रेरणादायी और अनुकरणीय प्रयास माना जा रहा है।
पीपल के वृक्ष के पुनर्स्थापन में तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पर्यावरण समिति अम्बेडकरनगर के मनोनीत सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहल और सहयोग से गिर चुके वृक्ष को दोबारा सुरक्षित रूप से स्थापित किया गया।वृक्ष के पुनर्स्थापन से पूर्व वैदिक विधि-विधान से पंडित रामदेव द्वारा पूजन-अर्चन कराया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जलालपुर शैलेन्द्र प्रकाश, लेखाकार डॉ. पवन पाण्डेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक पाण्डेय तथा चन्द्रशेखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़े : समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बाबू कुरैशी पर लगा प्लॉट मालिकों का रास्ता रोकने का आरोपकार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि पेड़ों का संरक्षण केवल प्रकृति की रक्षा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी है। विकास खंड परिसर में पीपल के वृक्ष का पुनर्स्थापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रशासन और समाज की संयुक्त प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
