509 विद्युत सखियों को मिले थर्मल प्रिंटर, मौके पर मिलेगी बिजली बिल की रसीद
डीएम जसजीत कौर ने विद्युत सखियों को वितरित किए निःशुल्क थर्मल प्रिंटर
रामनाथ सिंह
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को जिला स्तरीय कन्वर्जेंस समिति की बैठक में जनपद की विद्युत सखियों को निःशुल्क थर्मल प्रिंटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि इससे बिजली बिल संग्रहण में पारदर्शिता और गति आएगी तथा उपभोक्ताओं को मौके पर ही रसीद मिल सकेगी।
डीएम ने बताया कि जनपद में 509 विद्युत सखियां गांव-गांव जाकर हर महीने दो करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल का संग्रह करती हैं। उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त योजना से जुड़ी महिलाएं प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीसी मनरेगा, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और विद्युत सखियां मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
