उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने की तैयारी 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

 

लखनऊ। युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक  युवा को हुनरमंद बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे है। 
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा में विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कौशल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। युवाओं के लिए अधिक से अधिक शॉर्ट टर्म एवं रोजगारपरक कौशल पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं। इसमें सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लर्निंग, संवाद कौशल, इंटरव्यू तैयारी, रिज्यूम लेखन तथा व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को भी शामिल किया जाये। विभाग का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ना भी है। इसलिए स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील ये खबर भी पढ़े : वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

उन्होंने निर्देश दिए कि आईटीआई एवं कौशल विकास संस्थानों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के प्रचार- प्रसार पर जोर दिया। अटल आवासीय विद्यालयों में संचालित स्किलिंग कार्यक्रमों की समीक्षा में  बताया गया कि इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी स्किलिंग कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं की सफलता के वीडियो, अनुभव एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया में साझा करे ताकि युवाओं का आकर्षण बढ़े। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड...
मध्य प्रदेश 
 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील