सीडीओ के सख्त निर्देश, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई समिति की बैठक
रामनाथ सिंह
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने लंबित ऑडिट प्रस्तरों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की बैठक में उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि ऑडिट प्रस्तरों में पाए गए मिसमैच और विसंगतियों को तत्काल दूर कर अभिलेखों का सही मिलान कराया जाए।
सीडीओ ने कहा कि जिन मामलों में अन्य विभागों से समन्वय आवश्यक है, वहां आपसी तालमेल से शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
