एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को डायलिसिस के दौरान 20 वर्षीय युवती कीर्ति पुत्री स्व. मान सिंह, निवासी मदनपुर, थाना सिरसागंज, की तबीयत अचानक बिगड़ गई

 परिजनों के अनुसार कीर्ति पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बीमार होने के कारण डायलिसिस पर थी ,उपचार के दौरान अचानक उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाने का निर्णय लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डायलिसिस यूनिट से ट्रॉमा सेंटर तक ले जाने के लिए उसकी माँ द्वारा अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस से मदद मांगी गई। लेकिन आरोप है। कि एम्बुलेन्स कर्मियों ने मरीज को ले जाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने कीर्ति को स्ट्रेचर पर लेकर  तेज धूप में ट्रॉमा सेंटर की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गौर तलब है,कि जिला अस्पताल में  मरीजों के सीटी स्कैन एवं एक्स-रे अथवा ट्रॉमा सेंटर से वार्डो में मरीजो को शिफ्ट कराने के लिए  एम्बुलेन्स उपलब्ध रहती है। लेकिन कीर्ति की हालत बिगड़ने पर  क्यों नहीं बुलाई गई,और अगर उसकी हालत इतनी बिगड़ रही थी, तो   विशेषज्ञ डॉक्टरों को वहाँ क्यों नहीं बुलाया गया , आखिर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के दिल मे इतनी मानवता भी नही रही। यदि समय रहते  विशेषज्ञ को बुला लिया गया होता, तो शायद कीर्ति की जान बच सकती थी। भले ही जिला अस्पताल के अधिकारी अच्छा इलाज मुहैया कराने के नाम पर अपनी पीठ थपथपाते रहते हो। लेकिन इस तरह की लापरवाही धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की लापरवाही पर प्रश्न खड़ा कर रही है। इतनी भीषण गर्मी में डायलेसिस यूनिट से ट्रॉमा सेंटर की दूरी लगभग 500 मीटर से कम नही होगी, उस तपती धूप में उसे इस तरह स्ट्रैचर पर लेकर आना क्या असहनीय नही है। उसकी माँ बार-बार रो रोकर यही कहती हुई विलाप कर रही थी, कि अगर एम्बुलेन्स मिल जाती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी।
स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह कर्मचारियो का दिल क्यो नही पसीजता है, जब किसी परिवार की बेटी अथवा सदस्य की जान उनकी जरा सी भूल के कारण चली जाती है।

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए ये खबर भी पढ़े : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत...
बिहार 
सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एनएच-343 के निर्माण कार्य के बीच मानसून ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामानुजगंज से...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार