बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

गिरोह के पास से भारी मात्रा में कटिंग हुआ तार, प्रयोग में लाने वाले उपकरण और गाड़ी बरामद की गई है। मंगलवार को हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि तीन से पूछताछ चल रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि 7 जुलाई को सूचना मिली कि एक गिरोह थाना खेकड़ा क्षेत्र में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुबारिकपुर के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नवीन उर्फ नीटू और हिमांशु तोमर घायल हो गए, जबकि तीन अन्य आरोपियों को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फरमान (27) निवासी गाजियाबाद, कय्यूम (42), सारिक (21), नवीन उर्फ नीटू (40) निवासी मेरठ और हिमांशु तोमर (22) निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ईको गाड़ी, करीब चार क्विंटल चोरी का तार, तार काटने के उपकरण, दो अवैध तमंचे (.312 व .315 बोर), चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर ये खबर भी पढ़े : योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, होमगार्डों के ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय का कहना है की तार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस टीम लगाई गई थी।

एक गिरोह पुलिस के हाथ लगा है जिससे पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि यह तार चोरी कर कहां - कहाँ बेचते थे और इन चोरियों में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम...
राष्ट्रीय 
मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार