सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, दरौली थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने दरौली प्रखंड के दोन स्थित विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी कर 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

इनमें तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दो आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने न्यू पारी आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप के संचालक रंजीत सिंह तथा पूजा आर्केस्ट्रा के संचालक गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग ये खबर भी पढ़े : भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सभी रेस्क्यू की गई लड़कियों के वास्तविक नाम, पता और आयु का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया, क्या उन्हें बहला-फुसलाकर या मानव तस्करी के जरिए लाया गया था तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले में मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत भी जांच कर रही है।

छापेमारी टीम में दरौली थाना के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज इंचार्ज स्वीटी कुमारी सिंह, स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, सीवान के भोला श्रीवास्तव, धीरज कुमार एवं भोलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और संस्थान के सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार या महिलाओं एवं बच्चों के शोषण जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह कार्रवाई जिले में अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा और उनके जरिए चल रहे संभावित शोषण के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम...
राष्ट्रीय 
मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार