यूपी में 12 को रोपित होंगे 35 करोड़ पौधे

पौधरोपण की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ । प्रदेश में 12 जुलाई को करीब दर्जन भर विभागों के सहयोग से 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस अभियान को लेकर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने वन मुख्यालय पर मंगलवार को बैठक किया। सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों-कॉलेजों एवं जनसहभागिता से उत्सव के रूप में महाभियान चलेगा। नोडल वन विभाग सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा। 
वन मंत्री ने बताया कि इय अभियान में ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़,  कृषि 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधे लगाएगा। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी 5.50 लाख पौधे लगाएं जायेंगे। इस वर्ष समरस वन, समृद्धि वन, कृषि वन, ऊर्जा वन, कपि वन समेत अनेक नवीन वन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को वंदे मातरम वाटिका, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई-बहन पौधरोपण व 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर भी पौध रोपण किया जायेगा। दो हजार नर्सरियों में 57.62 करोड़ से अधिक पौधे तैयार हैं। इन पौधों को अब वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में वृहद पौधारोपण के साथ सिंचाई व सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा एक्सप्रेसवे,नेशनल हाइवे पर पौधरोपण कर नियमित सिंचाई की जाए। पशुधन मंत्री डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंश को छाया व चारा उपलब्ध कराने के लिए  गोपाल वन में छायादार एवं चारा प्रजातियों के पौधों को रोपित किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि छात्र-छात्राएं पौधों से भावनात्मक जुड़ाव रखते हुए पौधरोपण में अत्यधिक योगदान दें। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि खाली पड़ी, सामान्य,बंजर भूमि को पौधारोपण कर संतृप्त किया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर पेड़ लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया जाए।

तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ को उत्सव के रूप में मनाया जाए तथा फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाए। उद्यान विभाग को पौधशालाओं में जो पौधे उपलब्ध हैं, वह पौधरोपण में दिए जायेंगे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि विद्यार्थियों व शिक्षकों को वृक्षारोपण महाभियान में शिक्षकों व विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त करते हुए अधिकारी सुरक्षा एवं सिंचाई का प्रबन्ध करें। बैठक में वन राज्यमंत्री केपी मलिक, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

संदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंगलवार को संदीपनघाट थाने...
उत्तर प्रदेश 
संदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

नगर निगम ने चलाया अ​भियान, अवैध रूप से कूड़ा उठाते हुई 25 ठेलिया जब्त,तीन वाहन कब्जे में

लखनऊ। मंगलवार को कई जोनों में सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध ठेले-ठेलियां, गुमटियां और काउंटर हटाने...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम ने चलाया अ​भियान, अवैध रूप से कूड़ा उठाते हुई 25 ठेलिया जब्त,तीन वाहन कब्जे में

शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

गोसाईगंज लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का...
उत्तर प्रदेश 
शातिर चोर गिरफ्तारः घर से चुराए मोबाइल, ईयरबड और 900 रुपये बरामद

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

सीबीआई कोर्ट का फैसला,पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद

शूटर समेत 3 दोषियों पर जुर्माना भी लगा लखनऊ। मंगलवार लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बहुचर्चित बार एसोसिएशन के पूर्व...