सिंगाही-खीरी,07 जुलाई(तरुणमित्र)। थाना सिंगाही पुलिस ने नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना सिंगाही में मुकदमा अपराध संख्या 138/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 5(जी)/6 पॉक्सो अधिनियम तथा 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम में मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम उर्फ लक्कड़ पुत्र शिव कुमार तथा साकिब अली पुत्र साहिब अली, दोनों निवासी ग्राम सिंगहा कला, थाना सिंगाही, जनपद खीरी के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम् कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंगा सिंह यादव, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल उमेश शामिल रहे।इस सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम् कुमार ने बताया है की दोनो गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है |