बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला: पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित आनंद सरदार को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोप है कि रविवार को उसे पुलिस चौकी लाया गया था और कुछ देर बाद बिना कार्रवाई के वहां से जाने दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों, विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पीड़िता के परिवार द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और आरोपितों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने के बजाय देरी की।

पीड़िता के परिवार से सोमवार को मुलाकात करने पहुंचे माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन केवल अपराधियों ही नहीं बल्कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार ये खबर भी पढ़े :  प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पत्र लिख पश्चिम बंगाल दिवस और नागरिकता संशोधन कानून पर जताया आभार

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी, इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और मुख्य आरोपित को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया गया।

महिलाओं के 'रात दखल' आंदोलन की संयोजक रिमझिम सिंह ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना उचित जांच किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के आधार पर आरोपितों को छोड़ना गंभीर मामला है।

उनका कहना था कि इतने जघन्य अपराध के बाद भी पुलिस ने स्वयं व्यापक खोज अभियान नहीं चलाया, जिसके कारण स्थानीय लोगों को तलाश अभियान शुरू करना पड़ा।

इधर, दक्षिण 24 परगना जिला इकाई की अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने भी बारुईपुर थाने को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के छह घंटे बाद तक पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई नहीं की।

मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने अब तक की गई कार्रवाई, जांच की प्रगति तथा आरोपित की पिटाई के बाद हुई मौत से जुड़े घटनाक्रम की भी जानकारी तलब की है।

इस मामले में पुलिस ने पहले प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया था। दोनों को सोमवार को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया। सरकारी पक्ष ने अदालत से कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने सहित कई महत्वपूर्ण जांच अभी बाकी हैं।

साथ ही साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई। अदालत ने दोनों आरोपितों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य आरोपित आनंद सरदार को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

उधर, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग के फेफड़ों में कीचड़युक्त पानी मिला है, जिससे आशंका है कि उसे जीवित अवस्था में बोरे में बंद कर तालाब में फेंका गया था।

यदि हत्या के बाद शव पानी में डाला जाता तो फेफड़ों में पानी नहीं मिलता। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि पीड़िता के साथ बर्बर यौन हिंसा की गई थी।

उसके निजी अंगों पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं तथा सिर पर भी गहरी चोट पाई गई है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव और पानी में डूबने से दम घुटने को मृत्यु का संभावित कारण बताया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नाबालिग की मौत शनिवार देर रात हुई।

जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपितों के बयानों के आधार पर पूरी घटना का पुनर्निर्माण कर रही हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि अपराध पूर्व नियोजित हो सकता है।

सोमवार को बारुईपुर थाने पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता रिमझिम सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने प्रभावी खोज अभियान क्यों नहीं चलाया और यदि समय रहते कार्रवाई होती तो बाद में हुई हिंसा जैसी घटनाओं से बचा जा सकता था।

इस बीच, जिस तालाब से नाबालिग का शव बरामद हुआ था, उसी तालाब से सोमवार को एक अन्य व्यक्ति का शव भी मिला। मृतक की पहचान कृष्णकांत हलदार के रूप में हुई है, जो पिछले शुक्रवार से लापता था। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि इस मौत का नाबालिग की हत्या के मामले से कोई संबंध है या नहीं।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

बारुईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर थाना क्षेत्रों के कई हिस्सों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के मंगलवार को बारुईपुर जाने की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

नेपाल: शेरबहादुर देउवा के बेटे को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में नोटिस, 7 दिन में पेश होने का आदेश

काठमांडू: नेपाल के मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग ने नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति और पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा के पुत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: शेरबहादुर देउवा के बेटे को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में नोटिस, 7 दिन में पेश होने का आदेश

जयपुर: 200 फीट बाईपास पर कार के उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर। शहर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 200 फीट बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन...
राजस्थान 
जयपुर: 200 फीट बाईपास पर कार के उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार मजबूत लेकिन एशियाई बाजारों पर दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार मजबूत लेकिन एशियाई बाजारों पर दबाव

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी डकैत आसिफ उर्फ विक्की को मुठभेड़ में मार गिराया

लखनऊ /अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने मंगलवार तड़के अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी डकैत आसिफ उर्फ विक्की को मुठभेड़ में मार गिराया

एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को डायलिसिस के दौरान 20 वर्षीय युवती कीर्ति पुत्री...
उत्तर प्रदेश 
एम्बुलेन्स मिल जाती तो नही जाती मेरी बेटी की जान-