पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मानसून का जोरदार असर: चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मानसून का जोरदार असर: चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट

वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर, खड़गपुर, विष्णुपुर, पुरुलिया, घाटाल, झाड़ग्राम तथा तटीय पर्यटन स्थल दीघा में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर जलजमाव और आवागमन में बाधा की स्थिति भी देखी गई।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा से 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा में आर्द्रता 75 से 85 प्रतिशत के बीच रहने से वर्षा के बावजूद उमस बनी रह सकती है। बादल भी पूरे दिन घिरी रहेगी ऐसा अनुमान है।

आईएमडी ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत...
बिहार 
सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एनएच-343 के निर्माण कार्य के बीच मानसून ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामानुजगंज से...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार