लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश, आंधी के बाद मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार शाम तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम से बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे और उमस के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिक आर्द्रता के कारण हीट इंडेक्स बढ़ने से 38 डिग्री तापमान भी लगभग 45 डिग्री जैसा महसूस हुआ।

वहीं, मेरठ और आसपास के जिलों में भी रविवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए भी यह वर्षा फायदेमंद साबित हुई, जिससे खरीफ फसलों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई।

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद ये खबर भी पढ़े : आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू. पी. शाही ने बताया कि वातावरण में नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण बारिश हुई। उन्होंने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार मेरठ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 7 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 136 रिकॉर्ड किया गया।

शामली जिले में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई कस्बों में सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। जिले में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं मुजफ्फरनगर में 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई। बागपत में हुई बारिश से किसानों में उत्साह देखा गया, जिन्होंने इसे धान की फसल के लिए लाभदायक बताया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आम महोत्सव का हुआ शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को बांटे पुरस्कार

योगी सरकार में आम को वैश्विक बाजार, किसानों को मिल रही नई तकनीक: दिनेश प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव का हुआ शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को बांटे पुरस्कार

पीसीएस एसोसिएशन: विश्वभूषण मिश्र बने अध्यक्ष, डॉ. सृष्टि धवन बनीं महासचिव

सीनियर पीसीएस अफसर विश्व भूषण मिश्र संभालेंगे अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश 
पीसीएस एसोसिएशन: विश्वभूषण मिश्र बने अध्यक्ष, डॉ. सृष्टि धवन बनीं महासचिव

प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई सनसनीखेज फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

लखनऊ। रविवार एलडीए द्वारा विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल...