आशियाना पुलिस बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। वाहन चेकिंग के दौरान स्मृति उपवन के पास एक लग्जरी कार पकड़ी गई, जिसके बाद उसमें नकदी बरामद हुई।
नोटों की 52 गड्डियां बरामद
बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में बने लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिली हैं। नकदी के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है।
ये खबर भी पढ़े : निघासन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन, गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठाई मांगआयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और आयकर विभाग नकदी के स्रोत की जांच में जुटी है और तीनों युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है। आशियाना पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
हैरानी की बात ये है कि BMW कार की नंबर प्लेट भी अजीब सी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
