निघासन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन, गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठाई मांग

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,03 जुलाई(तरुणमित्र)। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार को निघासन आगमन हुआ। इस दौरान उनके कार्यक्रम नगर के जेपी पैलेस और गोपाल जी लॉन्स पैलेस में आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे।

जेपी पैलेस में विवाह समारोह होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन पैलेस के प्रांगण में किया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे जगद्गुरु ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक लगभग 300 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और हर जगह लोगों ने गाय को माता का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता गाय को माता मानती है, तो सरकार को भी गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करना चाहिए।

आईएमए में 96 चिकित्सकों को किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : आईएमए में 96 चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

उन्होंने लोगों से इस मांग के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल युवा नेता मनोज वर्मा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद जगद्गुरु गोपाल जी लॉन्स पैलेस पहुंचे, जहां चौधरी हिमांशु पटेल ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी हिमांशु पटेल ने जगद्गुरु की चरण पादुका का विधिवत पूजन किया।

गोपाल जी लॉन्स पैलेस में सुबह 11 बजे से ही भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया था। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित किए जाने के समर्थन में संकल्प लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मोदी चार जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी परियोजना

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा से चार जुलाई को भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को...
राजस्थान 
मोदी चार जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी परियोजना

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रबोधन (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन...
पश्चिम बंगाल 
नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

उत्तर प्रदेश

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण