आईएमए में 96 चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

— डॉक्टर समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक:उपमुख्यमंत्री

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— ऐसे आयोजन चिकित्सक समुदाय को देते नई ऊर्जा : डॉ. नीरज

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.19.35 PM (1)

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए में 96 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर समाज में डॉक्टरों की भूमिका,सेवा भावना और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार,बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.नीरज बोरा,विधायक, लखनऊ उत्तर,उपस्थित रहे।
बृजेश पाठक कहा कि डॉक्टर समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। चिकित्सक न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में समाज को भरोसा और जीवन की नई आशा भी देते हैं। उन्होंने आईएमए लखनऊ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और चिकित्सा जगत के बेहतर समन्वय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जा सकता है।

रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश  ये खबर भी पढ़े : रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश 

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.19.34 PM
डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव को सम्मान देने का अवसर है। कोविड काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों ने जिस निष्ठा से समाज की सेवा की है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने आईएमए लखनऊ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सक समुदाय को नई ऊर्जा देते हैं। डॉ. नीरज बोरा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।
डॉ. पवन कुमार, डीजी हेल्थ एवं महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, की ओर से कहा गया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार में विशेष संवेदनशीलता रखें। जहां संभव हो, गरीब मरीजों को जांच, पैथोलॉजी, परामर्श और इलाज में सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे अपनी सेवा भावना के अनुरूप गरीब मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं और दवाओं व उपचार में यथासंभव सहयोग करें। आईएमए लखनऊ की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टरों का जीवन सेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का जीवन है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आईएमए लखनऊ के लिए यह गर्व का विषय है कि इस अवसर पर 96 अवार्डी डॉक्टर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए विशेष धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों, सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा कि आईएमए हमेशा चिकित्सकों के सम्मान, अधिकार और समाज के प्रति उनके योगदान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आईएमए लखनऊ आने वाले समय में भी स्वास्थ्य जागरूकता, जनहित कार्यक्रमों और चिकित्सक समुदाय के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर सम्मानित किए गए चिकित्सकों में डॉ. एम.एल. टंडन, डॉ. जी.एम. लाल, डॉ. ए.एन. बाला, डॉ. राम कपूर, कर्नल डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. एन.बी. सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अतुल रस्तोगी, डॉ. अनूप बाजपेयी, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. संदीप कपूर, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अमित मदान, डॉ. शाश्वत सक्सेना, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. नईम अहमद, डॉ. तन्वी शर्मा, डॉ. दर्शन बजाज, डॉ मोना, डॉ. निरुपमा पांडेय, डॉ. ओ.पी. तिवारी, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. बी.एन. गुप्ता, डॉ. जी.पी. कौशल, डॉ. सुरेश तलवार, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. रुखसाना खान, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. जी.पी. सिंह, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. मनीष टंडन, डॉ. विनीता मित्तल, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. के.पी. चंद्रा, डॉ. दीपक दीवान, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. अरुण पांडेय, डॉ. जी.पी. गुप्ता, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. सुजाता देव, डॉ. एस.पी. जैसवार, डॉ. मृदुल मेहरोत्रा, डॉ. अलका जैन, डॉ. विजय शंकर निगम, डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव अवस्थी, डॉ. रत्ना पांडेय, डॉ. सुनीता चंद्रा, डॉ. वरदा मनमीत, डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. रोमा, डॉ. निशि टंडन, डॉ. अम्लांशु, डॉ. शारस्वती, डॉ. दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. शीतांशु श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु सक्सेना, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. गुरमीत, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. आलोक महेश्वरी, डॉ. शिल्पी महेश्वरी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. सुमित महाराज, डॉ. शाश्वत विद्याधर, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. शशांक निगम, डॉ. सागर, डॉ. स्वाति पाठक, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. राहुल शर्मा और डॉ. मानसी ढींगरा शामिल रहे।

 


लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु

उज्जैन। श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु

भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा, 8 की मौत, 26 घायल

भोपाल : भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की...
मध्य प्रदेश 
भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा, 8 की मौत, 26 घायल

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत