नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

ओरियंटेशन कार्यक्रम में बोले लोकसभा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी और शालीनता से निभाएं अपनी भूमिका

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रबोधन (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने, संसदीय मयार्दाओं का पालन करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने देश की संस्कृति, अध्यात्म और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' के उद्घोष ने आजादी की लड़ाई में पूरे देश को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

हाईकोर्ट में तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार की याचिका से न्यायमूर्ति तीरथंकर घोष ने खुद को किया अलग ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट में तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार की याचिका से न्यायमूर्ति तीरथंकर घोष ने खुद को किया अलग

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विधायक केवल अपने विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधि होता है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। उन्होंने नए विधायकों को वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से सीखने, विधानसभा की कार्यवाही का अध्ययन करने और संसदीय प्रक्रियाओं की गहरी समझ विकसित करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक के दौर में जनप्रतिनिधियों को लगातार स्वयं को अपडेट रखना होगा। सदन की कार्यवाही में नियमित उपस्थिति और स्वस्थ संसदीय संवाद लोकतंत्र को मजबूत बनाने की आधारशिला है। बिरला ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायकों को संसदीय परंपराएं, प्रश्नकाल, विधायी प्रक्रिया, बजट, संसदीय विशेषाधिकार, नैतिकता और डिजिटल संसदीय प्रणाली जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शनिवार को राज्यपाल के संबोधन के साथ होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

राज्यपाल से मिला नर्सेज फेडरेशन,सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं,वेतन विसंगतियों, भत्तों, पदोन्नति, सुरक्षा तथा...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल से मिला नर्सेज फेडरेशन,सौंपा ज्ञापन

देश की सुरक्षा को मिलेगा नया बल, 52 हजार करोड़ से बढ़ेगी तीनों सेनाओं की ताकत  

ड्रोन, मिसाइल, एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से बढ़ेगी मारक क्षमता 
राष्ट्रीय 
देश की सुरक्षा को मिलेगा नया बल, 52 हजार करोड़ से बढ़ेगी तीनों सेनाओं की ताकत  

हर विधान सभा क्षेत्र में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय

   लखनऊ।  प्रदेश की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक आदर्श पशु चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी। इसमें आधुनिक उपकरण से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधान सभा क्षेत्र में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय

उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

राज्यपाल से मिला नर्सेज फेडरेशन,सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं,वेतन विसंगतियों, भत्तों, पदोन्नति, सुरक्षा तथा...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल से मिला नर्सेज फेडरेशन,सौंपा ज्ञापन

हर विधान सभा क्षेत्र में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय

   लखनऊ।  प्रदेश की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक आदर्श पशु चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी। इसमें आधुनिक उपकरण से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधान सभा क्षेत्र में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय

केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी भंग

लखनऊ। फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू कर्मचारी परिषद की...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी भंग