ठाकुरगंज अस्पताल में ईएनटी मरीजों की हुई माइक्रो सर्जरी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त टीबी अस्पताल में ईएनटी मरीजों की माइक्रो सर्जरी की गई। जिसमें एक ही दिन में चार सर्जरी कर एक नया आयाम साबित किया। हालांकि अब यहां इस तरह की सर्जरी लगातार हो रही है।
ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में नाक,कान,गला रोग विभाग जहां ओपीडी में रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है, वहीं नित नए आयाम ऑपरेशन के द्वारा जोड़े जा रहे हैं। एक ही दिन में नाक, कान, गले, की चार सर्जरी करना,वह भी माइक्रो सर्जरी, यह चिकित्सालय के इतिहास में प्रथम बार हो रहा है। ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने दी।
डा अनित्या श्रीवास्तव, ईएनटी के मुताबिक,एक दिन में लगातार चार सर्जरी करना उनके लिए एक चैलेंजिंग रहा। मुख्य बात है कि 200 बेड का अस्पताल है, ईएनटी विभाग में लगभग 40 से 50 मरीज प्रतिदिन आते है। जिसमें कुछ गम्भीर भी होते है। जिनका ऑपरेशन करना जरूरी होता है। डॉ त्रिपाठी ने बताया की ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन की उपलब्धता एवं कुशल एनेस्थेटिस्ट और ईएनटी सर्जन होने के कारण अब माइक्रो सर्जरी भी संभव हो पा रही है। सभी रोगी स्वस्थ हैं । रोगियों के परिजन चिकित्सालय की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए सभी को संदेश दिया कि रोगी सेवा में कोई कमी न रहे, पूरे मनोयोग से उपचारित किया जाए।।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहासः ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश 
महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास