राज्यपाल से मिला नर्सेज फेडरेशन,सौंपा ज्ञापन

— वेतन विसंगतियों व भर्ती सहित प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं,वेतन विसंगतियों, भत्तों, पदोन्नति, सुरक्षा तथा कार्यस्थल की चुनौतियों को लेकर ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन,
एआईआरएनएफ,समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ‘पटेल’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी सीमित संसाधनों एवं अत्यधिक कार्यभार के बावजूद दिन-रात मरीजों की सेवा कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी सहित प्रत्येक आपदा एवं स्वास्थ्य संकट के समय नर्सिंग समुदाय ने समर्पण और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इसके बावजूद नर्सिंग अधिकारियों को वेतन, भत्तों, पदोन्नति, भर्ती, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा संबंधित विभागों के माध्यम से न्यायोचित मांगों पर आवश्यक स्तर पर कार्रवाई कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया। अनुराग वर्मा ‘पटेल’ ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी सम्पूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग समुदाय के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों एवं सेवा सुविधाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन ने कहा कि वह नर्सिंग समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक तरीके से निरंतर प्रयास करता रहेगा तथा सरकार एवं प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद बनाए रखेगा।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

- आउटसोर्स एवं संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों के शोषण पर रोक लगाई जाए तथा उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
- संविदा एवं आउटसोर्स नर्सिंग कर्मियों को उनके कार्यानुभव का उचित लाभ दिया जाए तथा नियमित भर्ती में आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए।
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , स्वशासी मेडिकल कॉलेजो एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के वेतन एवं भत्तों में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए।
- नर्सिंग अधिकारियों को पीजीआई,केजीएमयू एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अनुरूप नर्सिंग भत्ता, ड्रेस भत्ता, मकान किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता प्रदान किया जाए।
- प्रदेश में नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ की जाए, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
- नर्सिंग अधिकारियों की पदोन्नति, कार्यस्थल सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य वातावरण तथा सेवा शर्तों में आवश्यक सुधार किए जाएं।

गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल ये खबर भी पढ़े : गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहासः ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश 
महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

पिछले वर्ष की तुलना में इस जून 16.05% अधिक राजस्व प्राप्त: नितिन अग्रवाल

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही में जून माह तक 29,267 अभियोग पंजीकृत, 9.00 लाख ली0...