मानसून का जोरदार असर: चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी जयपुर में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

मोदी ने राजस्थान को दी विकास की नई रफ्तार,पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित ये खबर भी पढ़े : मोदी ने राजस्थान को दी विकास की नई रफ्तार,पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

वहीं सीकर में देर रात एक इंच से अधिक बारिश होने से शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। नवलगढ़ रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे कई वाहन फंस गए और यातायात प्रभावित रहा।

सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान दो इंच से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में मानसून सबसे अधिक सक्रिय है, जहां रविवार को भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में मानसून सीजन के दौरान 5 जुलाई तक सामान्य रूप से लगभग 82 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस वर्ष अब तक 111 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास बना वेलमार्क लो प्रेशर सिस्टम अब डिप्रेशन में बदल गया है।

यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में 10 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

अजमेर में रविवार को 3.8 मिमी बारिश हुई। अलवर के लक्ष्मणगढ़, मौजपुर, रैणी और पिनान क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली।

उदयपुर में शाम से शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही, जबकि जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। कोटा में हल्की बारिश के बावजूद दिनभर उमस बनी रही।

बारिश के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर भी बना रहा। रविवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा बीकानेर और बाड़मेर में 42 डिग्री, चूरू में 41.7 डिग्री तथा फलोदी में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस...
हिमाचल 
नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कामकाज को लेकर प्रदेश...
हिमाचल 
हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत देर रात नशा तस्करी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार