हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कामकाज को लेकर प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड में प्रशासनिक फैसलों, नियुक्तियों, उद्योगों को कंसेंट (अनुमति) जारी करने की प्रक्रिया और अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। सरकार को इन सभी मामलों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

राकेश जमवाल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में अपीलीय प्रक्रिया भी प्रभावित होने की आशंका दिखाई देती है।

मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क ये खबर भी पढ़े : मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था में फैसला लेने वाला अधिकारी और अपील सुनने वाला प्राधिकारी अलग-अलग होना चाहिए। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहती है। यदि ऐसा नहीं है तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उद्योगों को कंसेंट जारी करने और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पत्राचार का संचालन कुछ चुनिंदा अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।

उनके अनुसार इससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार किसके पास है और क्या सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी की गई हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि यदि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का काम पूरी तरह नियमों और पारदर्शिता के अनुसार हुआ है तो सरकार को किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

उनके अनुसार जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रशासनिक शक्तियों का किसी स्तर पर दुरुपयोग हुआ है या नहीं और कहीं भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई अनियमितता तो नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में हुई नियुक्तियों, सदस्य सचिव से जुड़े प्रशासनिक फैसलों, कंसेंट जारी करने की प्रक्रिया और अपीलीय व्यवस्था की विस्तृत जांच कराई जाए।

यदि जांच में किसी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पारदर्शिता और सुशासन के दावे करती है।

ऐसे में यदि इस तरह के गंभीर आरोप सामने आए हैं तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह तथ्यों को सार्वजनिक करे और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासनिक पारदर्शिता और प्रदेश के हितों से जुड़े ऐसे मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोलकाता। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

ब्लॉकचेन तकनीक से बनी मेरिट लिस्ट: एम्स में 460 फैकल्टी पदों के नतीजे घोषित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 50 से अधिक विषयों में 460 से अधिक फैकल्टी पदों के चयन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
ब्लॉकचेन तकनीक से बनी मेरिट लिस्ट: एम्स में 460 फैकल्टी पदों के नतीजे घोषित

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस...
हिमाचल 
नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत देर रात नशा तस्करी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार