सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में सांकेतिक कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी ये खबर भी पढ़े :  आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोलकाता। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

ब्लॉकचेन तकनीक से बनी मेरिट लिस्ट: एम्स में 460 फैकल्टी पदों के नतीजे घोषित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 50 से अधिक विषयों में 460 से अधिक फैकल्टी पदों के चयन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
ब्लॉकचेन तकनीक से बनी मेरिट लिस्ट: एम्स में 460 फैकल्टी पदों के नतीजे घोषित

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस...
हिमाचल 
नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत देर रात नशा तस्करी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार