खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में साबेला बायपास के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतक के घर में कुछ ही समय पहले बेटे की सरकारी नौकरी की खुशियां आईं थीं, जो इस हादसे के बाद पल भर में मातम में बदल गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी गौतमलाल साद (55) के पुत्र जिम्मी साद का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर चयन हुआ था। शनिवार को शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' कार्यक्रम के दौरान जिम्मी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।

बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकाने–लालगढ़–अमदावाद  एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकाने–लालगढ़–अमदावाद  एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

बेटे के सरकारी सेवा में चयनित होने से पूरे परिवार में उत्सव का माहौल था और हर तरफ से बधाइयां मिल रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद एक बेहद दुखद हादसा घटित हो गया।

गौतमलाल साद अपने फार्म से घर लौटने के दौरान साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी वे अचानक असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से गौतमलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

जिस घर में कुछ ही देर पहले तक बेटे की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा था, वहां पिता की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया और खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाली महिला आरोपी ज्योति चौधरी हरिद्वार से गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से हुई लूट के मामले में फरार चल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह...

नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पुलिस संरचना को बेहतर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8...