बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि फर्जी ढंग से विभिन्न सरकारी दस्तावेज बनवाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई महीनों से रह रहे थे।
तुलसीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल ने शनिवार को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक शंभु सिंह की तहरीर पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
नामजद आरोपिताें में अब्दुल कादिर सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, अब्दुल अलीम, खुतीजा खातून, अब्दुल वाहिद, करीम सिद्दीकी, समीउल्लाह, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, अब्दुल रहीम, जकरुनिशा, जाहिद खातून, हलीमा खातून, रेशमा.
कमाल अहमद, जमीला, शाहिद अख्तर, सनाउल्लाह, निसरत, नूरसबा, यासिर अराफात, ओसामा, सनाउल्लाह और अनस सिद्दीकी, फातिमा सिद्दीकी एवं सोनू सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दर्ज मुकदमे के मुताबिक यह लोग नेपाल के निवासी हैं, लेकिन कई भारतीय दस्तावेजों में भी इनका नाम दर्ज है। उल्लेखनीय है कि भारत का संविधान सिर्फ एकल नागरिकता की मान्यता देता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
