मोदी ने राजस्थान को दी विकास की नई रफ्तार,पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

रिफाइनरी, मेट्रो, एयरपोर्ट, उड़ान योजना समेत 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं की मिली सौगात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रधानमंत्री बोले- ऊर्जा संकट में भारत ने इच्छाशक्ति, रणनीति और कूटनीति से दुनिया को चौंकाया

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान को ऊर्जा, परिवहन, शहरी आधारभूत ढांचे और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

इस दौरान उन्होंने बालोतरा के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना राष्ट्र को समर्पित की, जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखी और जोधपुर के नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं राजस्थान को औद्योगिक निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के नए दौर में ले जाएंगी।

जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा ये खबर भी पढ़े : जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

करीब 79,450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसकी क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। प्रधानमंत्री ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, परियोजना की जानकारी ली और परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत खेजड़ी का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका पारंपरिक झरोखा भेंट कर स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हुआ, लेकिन भारत ने समय पर लिए गए निर्णयों, प्रभावी रणनीति और मजबूत कूटनीति के बल पर पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखी। उन्होंने बताया कि सरकार ने रिफाइनरियों की उत्पादन क्षमता बदली, एलपीजी उत्पादन बढ़ाया, लाखों नए पीएनजी कनेक्शन दिए और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आयात के स्रोत 25-26 देशों से बढ़ाकर 40 से अधिक देशों तक पहुंचाए। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया गया।

प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की भी आधारशिला रखी। 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में 36 स्टेशन होंगे, जो सीतापुरा, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर एयरपोर्ट, एसएमएस अस्पताल और विद्याधर नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। इससे पहले उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर संशोधित उड़ान योजना की शुरूआत की।

इस अवसर पर चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण, जोधपुर रिंग रोड, बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा बिजली पारेषण से जुड़ी कई योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार केवल शिलान्यास नहीं करती, बल्कि परियोजनाओं को समय पर पूरा कर विकास को धरातल पर उतारती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले लखनऊ में शनिवार को गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी सातवें...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए आज...
उत्तर प्रदेश 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

ममता की मुस्कान लौटाने में सफल रही महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
ममता की मुस्कान लौटाने में सफल रही महुली पुलिस

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन: चाय की चुस्कियों संग टटोली नब्ज, हनुमान सेतु पर टेका मत्था

चाय की दुकान पर कार्यकर्ताओं से बोले, 2027 चुनाव का बिगुल बज चुका
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन: चाय की चुस्कियों संग टटोली नब्ज, हनुमान सेतु पर टेका मत्था

विद्यालयों में पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर 

लखनऊ । प्रदेश सरकार माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 