ताकाइची और मोदी AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर तकाइची को अपनी 'खूबसूरत छोटी बहन' बताते हुए PM मोदी ने कहा, 'भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।'

AI पर अहम संयुक्त बयान का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले G7 समिट में मैंने कहा था कि वैश्विक उथल-पुथल के आज के माहौल में आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ा रणनीतिक संपत्ति है। उन्होंने कहा,

 राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ ये खबर भी पढ़े :  राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

'मुझे गर्व है कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर खरी उतरती है। आज भारत और जापान दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। एक आजाद, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है।प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा विश्वास है कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी। इसी विजन को साकार करने के लिए, आज AI के क्षेत्र में हमने एक संयुक्त बयान जारी किया है। जापान की सटीक तकनीक और भारत की सॉफ़्टवेयर क्षमता का संगम वैश्विक AI विकास को नई गति और शक्ति देगा। डिफेंस के क्षेत्र में आज हमने भारत और जापान के पहले सह-विकास परियोजना पर एग्रीमेंट किया है।'

दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और जापान के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित संबंधों को नई गति देने के उद्देश्य से यह शिखर बैठक आयोजित की गई। दोनों नेताओं ने भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बातचीत में विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, दवा उद्योग, AI, उभरती तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने पर चर्चा हुई।


3 दिन के भारत दौरे पर हैं ताकाइची
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगी। इस सम्मेलन में दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना है।


बिजनेस फोरम में भी होंगी शामिल
भारत दौरे के दौरान जापानी प्रधानमंत्री भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी। इस मंच पर दोनों देशों के उद्योग जगत और सरकार के प्रतिनिधि निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि भारत और जापान के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। वर्ष 2014 में दोनों देशों के संबंधों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों देश 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे करेंगे।

पिछले साल PM मोदी गए थे जापान
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में टोक्यो जाकर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। दोनों देशों के बीच होने वाला यह वार्षिक सम्मेलन द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

एयर इंडिया:टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि उसने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के...
कारोबार 
 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना क्षेत्र में स्थित एक ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान...
राज्य  मध्य प्रदेश 
कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

पंजाब की फेमस ‘चिक्कड़ छोले’ कैसे बनाएं?

चिक्कड़ छोले : छोले के साथ भटूरे, कुलचे या फिर पूरी सबका स्वाद लाजवाब लगता है। लेकिन क्या आपने पंजाब...
खाना पकाना 
पंजाब की फेमस ‘चिक्कड़ छोले’ कैसे बनाएं?

किन योग आसान से करें बेली फैट को कम ?

योगासन :अगर आपका भी बेली फैट बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपने वर्कआउट रूटीन में इन...
लाइफस्टाइल 
किन योग आसान से करें बेली फैट को कम ?

डॉक्टर ने बताए अंजीर खाने के फायदे और सही तरीका

  अंजीर  : अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है आयुर्वेदिक मेडिसिन में 15...
लाइफस्टाइल 
डॉक्टर ने बताए अंजीर खाने के फायदे और सही तरीका

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर