कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना क्षेत्र में स्थित एक ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में करीब 40 फीट ऊंचाई से अचानक विशाल चट्टान खिसककर गिर गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पांच मजदूरों सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सेंट्रल रेंज के डीआईजी एस. गिरीश ने मीडिया से बातचीत में मध्य प्रदेश के पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के एक-एक मजदूर की भी जान गई है। घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए। खदान मालिक ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खदान में ऊपर और नीचे दो क्रशर संचालित हो रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऊपरी हिस्से में ड्रिलिंग के दौरान अचानक विशाल ग्रेनाइट चट्टान नीचे खिसक गई, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। सेंट्रल रेंज के डीआईजी एस. गिरीश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में मध्य प्रदेश के मजदूर शामिल हैं और रेस्क्यू पूरा कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने घटना पर जानकारी मांगी है और कर्नाटक प्रशासन से संपर्क साधा जा रहा है। मध्य प्रदेश के श्रम विभाग के प्रमुख सचिव रघुराज एमआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कर्नाटक में हुई एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। मृतकों में मध्य प्रदेश के मजदूरों के शामिल होने की आशंका है। मध्य प्रदेश के श्रम आयुक्त कर्नाटक के अपने समकक्ष के संपर्क में हैं। आवश्यक समन्वय कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पांचों मजदूर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों में भुवनेश्वर सिंह गौंड, राजपाल सिंह (35), रामअवतार सिंह (31) और राजेश प्रसाद चौधरी (28) शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिनकी पहचान गुलाब सिंह (27), राजपाल सिंह (30) और छोटू लाल के रूप में हुई है। मृतकों में एक ग्राम सिंघोरा, एक ग्राम सेमरवार और एक ग्राम चोलना का रहने वाला था। अनूपपुर एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि सभी पीड़ितों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में हादसे की वजह ब्लास्टिंग नहीं, बल्कि चट्टान खिसकना या मिट्टी धंसना सामने आई है। वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए नए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियंक खड़गे ने प्रथम दृष्टया लापरवाही की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि खान एवं भूविज्ञान और गृह विभाग संयुक्त जांच कर रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

वॉशिंगटन/हैमडेन: अमेरिका के ओहायो राज्य में पुलिस ने एक जर्जर घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बचाया...
नारी व बाल जगत 
ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर