नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के तौर पर होगी। दरअसल, संसदीय समिति ने ऐसी सिफारिश नीट परीक्षा के लिए भी की है, क्योंकि अभी 1 दिन में करीब 20 लाख छात्रों की परीक्षा कराई जाती है। अब पार्लियामेंट्री कमेटी ने नीट की परीक्षा को कई फेज और कंप्यूटर आधारित परीक्षा बनाने की सिफारिश की है।


पार्लियामेंट्री पैनल ने क्या प्रस्ताव रखा?
पार्लियामेंट्री कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि MBBS, AYUSH और नर्सिंग के कोर्स के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम कराने चाहिए। इससे एक ही एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, NTA ने इसको लेकर कहा कि NEET के स्कोर के आधार पर ही अलग-अलग कोर्स में एडमिशन तय होता है, अलग-अलग परीक्षाएं कराना व्यावहारिक नहीं होगा।

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स ये खबर भी पढ़े : अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

NEET परीक्षा में पारदर्शिता लाने के प्रयास तेज
NTA के मुताबिक, पार्लियामेंट्री कमेटी की तरफ से रखे गए प्रपोजल पर स्वास्थ्य मंत्रालय अंतिम फैसला लेगा। फिलहाल, NTA अभी राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों को चरणबद्ध तरीके से लागून करने में जुटा हुआ है, जिसे पारदर्शिता लाई जा सके और गड़बड़ी रहित एग्जाम हो सके।

कब तक आ सकता है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह यानी 18 जुलाई तक आने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाकर अपना री-NEET स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड का PDF देखने के खातिर लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। जान लें कि NEET का री-एग्जाम बीते 21 जून को हुआ था।

NEET UG री-एग्जाम का परिणाम चेक करने का तरीका
ऑफिशियल वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
NEET री-एग्जाम स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।
फिर NEET री-टेस्ट स्कोरकार्ड आपको स्क्रीन पर दिखेगा।
NEET री-एग्जाम स्कोरकार्ड का PDF आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं।
NEET UG री-एग्जाम रिजल्ट 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

 

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

अकादमी दौरे पर वल्लभभाई पटेल-पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र सरकार कार्य संचालन नियम, 2026’ अधिसूचित कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को व्यापक जनहित में किसी...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ नियुक्त कर्मियों का प्रदर्शन रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के...
झारखंड 
सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों...
राष्ट्रीय 
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

दिन में खाकी, सोशल मीडिया पर अलग अंदाज, वीडियो वायरल होने पर महिला दरोगा निलंबित

मेरठ। खाकी वर्दी में पुलिस की ड्यूटी और सोशल मीडिया पर अलग अंदाज—मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु इन दिनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिन में खाकी, सोशल मीडिया पर अलग अंदाज, वीडियो वायरल होने पर महिला दरोगा निलंबित

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप